Ghatshila: पांवड़ा पंचायत के फुलडुंगरी में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन


घाटशिला: पांवड़ा पंचायत स्थित फुलडुंगरी के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संपर्क कार्यालय में आज गणतंत्र दिवस का समारोह देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर घाटशिला के माननीय विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया और देश की आज़ादी एवं लोकतंत्र की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक एकता के संदेश को दोहराया गया।

Advertisement


Advertisement

Advertisement

Advertisement

समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित जनों ने गणतंत्र दिवस के महत्व को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

इस अवसर पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से झामुमो नेता जगदीश भकत, काजल डॉन, प्रखण्ड प्रमुख सुशीला टुडू, सतीश शीट, बाबूलाल मुर्मू, अम्लान राय, कालीपद गोराई, सब्यसाची चौधरी, सोमेन मिश्रा, सुशील मार्डी, राजा सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post