चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का मैत्री क्रिकेट श्रृंखला में टीम IPP बनी विजेता, खेल भावना और रोमांच से भरपूर रहा आयोजन

 चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का मैत्री क्रिकेट श्रृंखला में टीम IPP बनी विजेता, खेल भावना और रोमांच से भरपूर रहा आयोजन



नितिन प्रकाश ने दर्ज की जीत,कसी हुई गेंदबाजी से टीम आई०पी०पी ने 8 रनों से जीता मैच



संतोष वर्मा

चाईबासा।चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में आयोजित मैत्री क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन अत्यंत सफल, रोमांचक एवं खेल भावना से परिपूर्ण रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

प्रतियोगिता के प्रथम मैच में Team IPP एवं CCCI Team ‘A’ के बीच मुकाबला हुआ। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए Team IPP ने निर्धारित ओवरों में 121 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में सीसीसीआई टीम  ‘A’ की टीम 87 रन ही बना सकी और इस प्रकार टीम आईपीपी ने 34 रनों से शानदार जीत दर्ज की।इसके पश्चात खेला गया दूसरा मैच President XI एवं सीसीसीआई टीम ‘B’ के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीसीआई टीम ‘B’ ने 86 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए President XI ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए 90 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया।दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम आईपीपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 101 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए President XI ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 93 रन ही बना सकी। इस प्रकार Team IPP ने फाइनल मुकाबला 8 रनों से जीतकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।

व्यक्तिगत पुरस्कार

प्रथम मैच मैन ऑफ द मैच: प्रियांश सिन्हा (30 रन)

द्वितीय मैच मैन ऑफ द मैच: सौरभ गुप्ता (57 रन)

फाइनल मैच मैन ऑफ द मैच: विकाश शर्मा (17 रन एवं 3 विकेट)

बेस्ट बैट्समैन: सौरभ गुप्ता

बेस्ट बॉलर: प्रियांश सिन्हा

प्लेयर ऑफ द डे: इंद्रजीत सिंह रंधावा (लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट लेने के लिए)उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण

इस खेल महोत्सव का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बहामन टूटी के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, एकता एवं आपसी सौहार्द का माध्यम बताया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों, खेल उपसमिति, खिलाड़ियों एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मैचों का आनंद लिया।यह मैत्री क्रिकेट श्रृंखला न केवल खेल प्रतियोगिता रही, बल्कि आपसी भाईचारे, सहयोग और खेल भावना का सुंदर उदाहरण भी बनी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post