चाईबासा नगर निकाय चुनाव में नगर पार्षद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित नितिन प्रकाश होंगे प्रत्याशी: बुधराम लागुरी

चाईबासा नगर निकाय चुनाव में नगर पार्षद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित नितिन प्रकाश होंगे प्रत्याशी: बुधराम लागुरी 


नितिन प्रकाश ने जिला झामुमो को सौंपा आवेदन


चाईबासा/संतोष वर्मा:  चाईबासा नगर निकाय चुनाव में समाजसेवी एवं जाने माने व्यवसायिक नितिन प्रकाश होंगे झामुमो के समर्थित प्रत्याशी। यह बातें आज झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। श्री लागुरी ने कहा कि श्री प्रकाश गत दिनों ही झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के समक्ष चाईबासा नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन दिया है। जिसे जिला झामुमो ने सहर्ष स्वीकृति दी है। श्री लागुरी ने बताया कि श्री प्रकाश गत वर्ष 2024 को झामुमो की सदस्यता लेने बाद से ही चाईबासा नगर में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। श्री प्रकाश सामाजिक और राजनीतिक के अलावे विभिन्न पदों पर आसीन हैं। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम ओलम्पिक संघ, चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, एफ जे सी सी आई ( फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) जैसे कई संस्थाओं के पद पर आसीन रहे हैं। श्री लागुरी ने कहा कि चाईबासा नगर निकाय के अध्यक्ष पद के चुनाव में श्री प्रकाश के नाम आने के बाद से ही जिला झामुमो में खुशी की लहर है। चाईबासा के जाने माने व्यवसायी और समाजसेवी नितिन प्रकाश ने चाईबासा नगर पर्षद के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने हेतु झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के समक्ष औपचारिक रूप से अपना आवेदन समर्पित किया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post