सरायकेला: कोल्हान क्षेत्र से मजदूर संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ को नया नेतृत्व मिला है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में केंद्रीय नेतृत्व ने अहम फैसला लिया है।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी JLKM से वैचारिक रूप से समर्पित मजदूर संगठन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के केंद्रीय सदस्य संजय गोराई को कोल्हान क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ, JLKM की विचारधारा और संघर्षशील नीति से प्रेरित एक समर्पित मजदूर संगठन है। संगठन का उद्देश्य मजदूरों के अधिकार, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर मजबूती से उठाना रहा है। खास बात यह है कि संगठन के महामंत्री स्वयं JLKM के अध्यक्ष हैं।
संजय गोराई ने कहा “भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। कोल्हान क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करूंगा।”
केंद्रीय नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि संजय गोराई के अनुभव, जमीनी संघर्ष और मजदूर हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से कोल्हान क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और JLKM की मजदूर नीति को प्रभावी विस्तार मिलेगा।
इस नियुक्ति के बाद कोल्हान क्षेत्र के मजदूरों, JLKM कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े साथियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


