विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में सरस्वती पूजा में छात्रों ने बांधा भक्ति का समां


सरायकेला: विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञान, संगीत और कला की देवी माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्कूल परिसर में वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया।
छात्रों ने सरस्वती वंदना, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिन्सिपल सुनील कुमार झा ने ज्ञान के महत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण की बात कही।
समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सरस्वती पूजा के इस पावन अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया और एक-दूसरे के साथ मिलकर ज्ञान और संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साझा किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post