Saraikela: सरायकेला पुलिस ने महिला अपराध एवं सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के दुगनी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के दिशा-निर्देश पर 3 दिसंबर को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला अपराध नियंत्रण और रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा भी मौजूद रहीं।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को महिला अपराध से जुड़े कानून, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा के उपाय, अफीम-गांजा की अवैध खेती की रोकथाम, नशा मुक्ति, डायल-112 की उपयोगिता और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह पर रोक, महिलाओं के अधिकार और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण, एएसआई नंदिता बिरुआ, आरक्षी अनुराधा और आरक्षी अंजली मुर्मू उपस्थित रहीं। पुलिस टीम ने बच्चों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में महिला सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post