Chaibasa: झामुमो के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष विजेंद्र कुदादा का निधन, मंत्री दीपक बिरुवा ने दी श्रद्धांजलि


चाईबासा: सदर प्रखंड चाईबासा के पूर्व झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष विजेंद्र कुदादा का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके देहांत से झामुमो कार्यकर्ताओं और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

बुधवार सुबह विजेंद्र कुदादा का पार्थिव शरीर उनके गांव भादुड़ी लाया गया, जहां मंत्री दीपक बिरुवा, झामुमो जिला समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि 02 दिसंबर की शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसकी जानकारी मंत्री दीपक बिरुवा को दी गई, जिनके निर्देश पर उन्हें टाटा के ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि विजेंद्र कुदादा सदैव अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए कार्यरत रहे। उनके निधन को संगठन ने एक बड़ी क्षति बताया है।

सूचना मिलते ही मंत्री दीपक बिरुवा खुद भादुड़ी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
शोक व्यक्त करने वालों में मंत्री दीपक बिरुवा, जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत कई झामुमो नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। विजेंद्र कुदादा का अंतिम संस्कार उनके गांव भादुड़ी में किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post