Saraikela: आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन कोलाबीरा द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं विराट टुसू मेला की घोषणा


सरायकेला: आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन कोलाबीरा ने वर्ष 2026 के लिए खेल और संस्कृति से जुड़ा एक बड़ा आयोजन घोषित किया है। आगामी 31 जनवरी, 01 फरवरी और 02 फरवरी 2026 को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ विराट टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा।

एएसोसिएशन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। एंट्री फीस 65 हजार रुपये तय की गई है। विजेता टीम को 7 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये और ट्रॉफी मिलेगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 2 लाख 50 हजार रुपये के पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा।

फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ आयोजित विराट टुसू मेला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। टुसू मेला में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया है।

इस पूरे आयोजन की पुष्टि मोहम्मद अख्तर हुसैन और रविंद्र मंडल ने की है। बैठक में शक्तिपद सेनापति, मोहम्मद करीम, शिवनंदन किकू, शिशिर महतो, लक्ष्मण महतो, दुलाल दास, साधन महतो, गणेश लोहर, मुखिया घनश्याम हसदा, दुर्गा हो, भारत महतो, अनादी महतो, श्यामनंदन किस्कू, लक्ष्मण महतो सहित सभी एसोसिएशन सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post