सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहितकारी सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के आवास पर SIR कैंप के साथ-साथ आयुष्मान एवं आभा कार्ड से संबंधित सरकारी योजना का कैंप लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस कैंप के माध्यम से पात्र लाभुकों को आयुष्मान भारत योजना और आभा कार्ड से जुड़ी जानकारी दी गई तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई। लोगों ने मौके पर ही पंजीकरण कर सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाया।
कैंप के सफल आयोजन में योगेश मुद्रा प्रज्ञा केंद्र, सेणुका गोप (BLO), बांती गोप (आशा स्वास्थ्य केंद्र) एवं शशिकांत शर्मा (प्रज्ञा केंद्र ऑपरेटर) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंपों से आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा और सरल लाभ मिल पाता है, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूती मिलती है।

