सेल गुवा अयस्क खान के कर्मी अनूप कुमार नाग ने जीते तीन स्वर्ण पदक

 सेल गुवा अयस्क खान के कर्मी अनूप कुमार नाग ने जीते तीन स्वर्ण पदक



santosh verma

Chaibasaः 5वीं झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस प्रतियोगिता में सेल गुवा अयस्क खान के कर्मी अनूप कुमार नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर गुवा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान अनूप कुमार नाग ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने जेवलिन थ्रो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भी अनूप कुमार नाग ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अनूप कुमार नाग अपनी टीम के चैंपियन बने। उन्हें यह पदक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सेल गुवा अयस्क खान के कर्मियों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अनूप कुमार नाग की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनके इस प्रदर्शन पर सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post