सत्ता पक्ष के एक विधायक का दावा है कि 2026 के नए साल में नई सरकार जनता के सामने होगी

 सत्ता पक्ष के एक विधायक का दावा है कि 2026 के नए साल में नई सरकार जनता के सामने होगी



डबल इंजन की सरकार से राज्य का विकास की गाड़ी तेजी से दौड़ेगी. भाजपा सूत्र



अगर सरकार बदलती है तो बाबूलाल मरांडी और चम्पाई सोरेन का भाग्य चमक सकता है. सूत्र

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनने और बनाने के लिए झामुमो के अधिकांश विधायक सीएम के फैसले का कर रहें हैं इन्तेजार

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा हो रही है कि कॉंग्रेस के 7 विधायक अपने ही सरकार के कार्यशैली से विक्षुब्ध हैं,लेकिन जब तक एक तिहाई विधायक एक साथ नहीं होतें हैं, तब तक 7 विधायक सरकार को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं

santosh verma

Chaibasaःदिल्ली में सीएम का मिलना एक शिष्टाचार और राज्य के विकास से सम्बन्ध मात्र एक औपचारिकता कही जा रही है, असली तो अंदर खाने में खिचड़ी पकना शुरू हो चुका है. राजनीतिक सूत्रों से यह भी पता चला है कि ग्रामीण विकास मंत्री दिपिका पाण्डेय और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर झामुमो की पैनी नजर है. झामुमो सूत्रों के अनुसार कॉंग्रेस की भ्रष्टाचार शैली से सीएम की बदनामी हो रही है. दोनों मन्त्रालय राज्य के विकास का मुख्य धारा में से है. झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने यहां तक कह डाला है कि राज्य के हित में सीएम जो भी फैसला लेंगें, पार्टी स्वीकार करेगी. राज्य के सभी राजनीतिक घटना पर जोहार डिजिटल न्यूज पर नजर है.दिल्ली और रांची में खिचड़ी पकने की सुगबुगाहट के बीच सत्ता पक्ष के एक विधायक ने दावा किया है कि नए साल में नई सरकार जनता के सामने होगी.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post