भाजपा की नजर कांग्रेस पर,कांग्रेस के एक तिहाई विधायक टूटने से भाजपा को बहुमत का आंकड़ा छूने के बाद भाजपा झामुमो से किनारा कर लेगी: सुत्र
असली संकट तो झामुमो के साथ है, अधिकांश आदिवासी विधायक अपने जनता के आकांक्षाओं के विपरित नहीं जाना चाहते हैं, ऐसे में हेमन्त सोरेन के सामने बड़ा संकट है: सूत्र
कांग्रेस में टूटने वाले विधायकों की संख्या 7 से बढ़ कर 12 होने की चर्चा के बाद झामुमो सकते में हैं, भाजपा वेट इन वॉच की स्थिति में...
LJP, AJSU, BJP के साथ RJD और कांग्रेस का सरकार बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है: सुत्र
Chaibasa/Santosh Verma: कांग्रेस पार्टी से महाराष्ट्र के तरह कोई शिन्दे बने और भाजपा की सरकार बने, इससे पहले सीएम हेमन्त सोरेन ने कांग्रेस से दो कदम आगे बढ़ कर भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर अपना रुख साफ कर दिया है। झामुमो के इस मुलाकात के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है, वहीं भाजपा वेट इन वॉच में आ गई है, भाजपा सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के विक्षुब्ध विधायकों की संख्या बढ़ने का इंतजार करेगी, क्यूंकि राज्य में कांग्रेस कमज़ोर हो जाएगी, साथ ही झामुमो को सत्ता से दूर भी रखा जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर यह भी है कि राजद के सभी विधायक को भाजपा अपने पाले में ला चुकी है, भाजपा को सिर्फ कांग्रेस के टूट और संख्या बल पर नजर है। भाजपा चाहती है कि झामुमो को सत्ता से दूर रखना, भाजपा इस बार मौका नहीं गंवाना चाहती है। भाजपा के दोनों हाथ में लड्डू है, भाजपा के पास खोने का नहीं, पाने का अवसर मिला है। कांग्रेस के टूटने वाले विधायकों की संख्या 07 से बढ़ कर 12 होने की चर्चा है, सूत्रों के अनुसार टूटने वाले विधायक भाजपा में शामिल नहीं होंगे, बल्कि नई पार्टी बना कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश करेंगे, यूं कहा जा सकता है कि सरकार में शामिल होंगे, जिस तरह महाराष्ट्र में शिव सेना में शिन्दे ने किया है।


