घाटशिला: धालभूमगढ़ युवा क्लब भवन में पारसी जीतकर महा के अवसर पर 23वां संताली भाषा दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि अपनी मातृभाषा और लिपि का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने संताली भाषा को आदिवासी समाज की पहचान बताते हुए इसके विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह कार्यक्रम अखिल भारतीय संताली लेखक संघ, संताली भाषा दिवस उत्सव समिति धालभूमगढ़ तथा माझी परगना महल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। विधायक ने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने संताली भाषा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
