मुसाबनी: जमशेदपुर के उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। किसानों को उनके कृषि व्यवसाय के लिए विशेष क्यूआर कोड जारी किए गए, जिसके माध्यम से वे अब आसानी से ऑनलाइन व्यापार कर सकेंगे। इस पहल से कृषि उत्पादों की बिक्री में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी, साथ ही किसान सीधे ग्राहकों से जुड़ पाएंगे।
इसके बाद उपायुक्त मुसाबनी बीआरसी पहुँचे, जहां टाटा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीक, सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने और बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
उपायुक्त ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की और छात्रों के समग्र विकास के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।


