मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर प्रखंड के बादुड़ी व गाईसूटी पंचायत के करीब 20 गांवों के सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
Santosh verma
Chaibasa:बढ़ती ठंड को देखते हुए माननीय मंत्री दीपक बिरुवा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को माननीय मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर प्रखंड के बादुड़ी एवं गाईसूटी पंचायत के करीब 20 गांवों के सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की देखरेख में बारी-बारी से सभी जरूरतमंदों को दिए गए। बादुड़ी पंचायत में डोमरडीहा, बादुड़ी, आयता, गुनाबासा, तिरीलबासा, टेकासाई, डोबरोसाई, बाईहातु, कतीगुटू उलीहातु एवं गईसूटी पंचायत के सिंदरी, गईसुटी, मुरूम, चढ़ाई, टंगराई, नाकाहासा, लोकेहातु, चिमीहातु, उलिझारी, कांकी आदि गांव शामिल हैं। मंत्री दीपक बिरुवा ने बताया कि हाड़ कांपने वाली ठंड से इन जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने से कुछ राहत की सांस तो मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में कंबल का वितरण जरूरतमंदों को दिया जाएगा। बिरुवा कहा कि आप लोगों को किसी चीज की दिक्कत हो तो बेहिचक हमारे पास आकर मिलें, उसे यथासंभव दूर करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर मंगल सिंह तियू , मानाराम कुदादा, मनीष तियू, अनीता तियू, विजय सिंह तियू, बसंत नायक, लंकेश्वर कूदादा, सिद्धेश्वर दुबराज तियू, देवेन देवगम, आमोस पड़ेया, सुरेश चंद्र बिरुली,, दुर्गा चरण पूर्ति सहित अन्य उपस्थित थे।
