जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका से वन बंधु परिषद के एकल विद्यालय पोटका संच की नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इस अवसर पर संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कमेटी में सज्जन खेमका को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुशील अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर सुशील अग्रवाल और अनिल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष राणा को चुना गया है, जबकि सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी किशोर कांवटिया को सौंपी गई है। इसके अलावा अमित साव को सह सचिव बनाया गया है।
कमेटी के संरक्षक के रूप में जयनारायण गुप्ता को जिम्मेवारी दी गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कमेटी के गठन से एकल विद्यालय पोटका संच के शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
नई कमेटी के सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
