चक्रधरपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई संपन्न
संगठन को मजबूत करना पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए - केशव महतो कमलेश
santosh verma
Chaibasaः चक्रधरपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह जिला प्रयवेक्षक डॉ प्रदीप बालमूचू उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने किया । बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की होनी चाहिए क्योंकि मजबूत संगठन से हर एक कार्यकर्ता की पहचान होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने चक्रधरपुर नगर में संगठन को विस्तार और मजबूती करते हुए वार्ड अध्यक्ष और वार्ड कमेटी बनाने हेतु प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी से लेकर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसीयों को वार्डवार जिम्मेदारी दिया और एक सप्ताह में नगर कमेटी और वार्ड कमेटी का खाका तैयार करने का लक्ष्य दिया है। बैठक में अमूल्य नीरज खलको, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, एससी जिलाध्यक्ष कमल राम ,प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड,नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अंबरराय चौधरी,आरजीपीआरएस प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष नाग,नगर पर्यवेक्षक अनुप्रिया सोय, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष राखी सलूजा , युवा कांग्रेस जिला महासचिव सन्नी राबर्ट अंथोनी, राजेश शुक्ला,राजेश दास,सारन मंडल, सन्नी खान, प्रदीप बाग,राजा,पोंडेराम सामड, रामसिंह संवैया , सुशील सामड सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
