Ghatshila: सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रक्तदान महादान है, इससे बचती हैं जिंदगियां: कुणाल षड़ंगी


घाटशिला: घाटशिला प्रखण्ड के कीताडीह स्थित सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।


इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।


कुणाल षड़ंगी ने इस पुनीत कार्य के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों की सराहना की और कहा कि शैक्षणिक संस्थानों द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाने से जन-जागरूकता बढ़ती है।

शिविर के दौरान समाजसेवा, मानवता और जनहित का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी और लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post