Saraikela-Women-Suicide: महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, ग्रामीणों ने निकाला बाहर


सरायकेला/कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के पदमपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रूपा देवी (पत्नी रोशन कुमार सिन्हा), मूल निवासी रुचाप, चांडिल, ने लगभग 6 बजे कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार दंपत्ति मंगलवार सुबह ही पदमपुर के बबलू वास्के के घर किराए पर रहने आए थे। मृतका के पति रोशन कुमार सिन्हा SGA सिक्योरिटी में कार्यरत हैं और रात 9.30 बजे ड्यूटी पर गए थे।



ग्रामीणों ने बताया की सुबह रूपा देवी बाहर निकली अचानक कुएं की ओर बढ़ीं और देखते ही देखते उसमें छलांग लगा दी। ग्रामीण तुरंत कुएं में उतरे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर झा.मु.मो. के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, कांड्रा थाना पुलिस और मृतका के पति मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post