चांडिल: चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। राम भरोसा होटल के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DY-4436 और JH01GD-1852 हैं।
घायलों की पहचान रांची निवासी राज पांडे (23 वर्ष), सरायकेला दुगनी निवासी प्रदीप सिंह सरदार (18 वर्ष) एवं चौका निवासी बनशा लखन सिंह सरदार (18 वर्ष) शामिल हैं।
चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अनुमंडल अस्पताल चांडिल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण में है और स्थानीय लोगों ने उनकी कार्रवाई की प्रशंसा की है।
