Saraikela: सुमित सिंह यादव हत्याकांड का मास्टरमाइंड मदन शर्मा गिरफ्तार, दो अवैध हथियार और 13 जिंदा गोली बरामद


Santosh verma

चाईबासा: शहर के सुमित सिंह यादव  हत्याकांड के मास्टरमाइंड मदन शर्मा को चाईबासा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहावन टूटी ने जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधकर्मी मदन शर्मा जो सदर थाना चाईबासा के सुमित सिंह यादव के हत्याकांड में वांछित मुख्य अपराधी सिंहपोखरिया से महुलसाई के क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ मोटरसाईकिल से भ्रमणशील है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विशेष छापामारी टीम का गठन

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-टेकराहातु खदान के पास कुख्यात अपराधी मदन शर्मा को पकड़ा गया। मदन शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास दो अवैध देशी कट्टा एवं एक सिक्सर एवं 13 जिन्दा गोली बरामद किया गया। पकड़ाये अपराधी मदन शर्मा से बरामद तीनों हथियार वैधता के संबंध में कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया.जिसके उपरान्त उक्त अवैध हथियार को जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया एवं अभियुक्त मदन शर्मा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में मदन शर्मा के द्वारा हथियार सफ्लाई करने वाले एक अन्य व्यक्ति मारकण्डेय सिंह कुन्टिया का नाम बताये। जिसे छापामारी दल के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मारकण्डेय सिंह कुन्टिया के द्वारा मदन शर्मा को हथियार सप्लाई करने की बात स्वीकार किया गया। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी मदन शर्मा के द्वारा 13 जुलाई 2025 को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत न्यू कॉलोनी नीमडीह में सुमित सिंह यादव के हत्या करने की बात स्वीकार किया गया। 

साथ ही उन्होंने बताया कि सुमित सिंह यादव वर्ष 2022 में उसे पुलिस की मदद कर जय किशन पिगुवा की हत्याकांड में गिरफ्तार करवाया था और जेल भेजवाया था। इसी कारण जेल से छुटने के बाद वह अन्य साथियों की मदद से सुमित सिंह यादव की हत्या कर दिये थे। 

आरोपितों पूर्व अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार मदन शर्मा एवं मारकण्डेय सिंह कुन्टिया को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार दोनो अपराधकर्मियों का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों के ऊपर एक दर्जन से अधिक मामला विभिन्न थानों में दर्ज है। हत्याकांड में शामिल अन्य सभी अपराध कर्मियों को पूर्व में ही गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया।  

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी सदर तरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल विनोद कुमार, चन्द्र शेखर, धनंजय कुमार सिंह, अभय कुमार,  मेघनाथ मण्डल,  श्रीकांत कुमार, अरविन्द शर्मा, दिनेश कुमार, नागेन्द्र समेत थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post