Saraikela: राजनगर झामुमो कार्यालय में मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस


सरायकेला: राजनगर के सिद्धू-कान्हू चौक स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद जोबा माझी शामिल हुई। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा, दिशुम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा सांसद जोबा माझी के हाथों केक काटकर राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा लंबी लड़ाई, संघर्ष और सैकड़ों लोगों के बलिदान के बाद अलग राज्य मिला है। इस राज्य को हम सभी को मिलकर सजाना, संवारना और प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की जरूरत है। सांसद झामुमो कार्यकर्ताओं को बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, सचिव सुबल महतो,  केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, घासीराम सोरेन, उदित महतो, कमलेश्वर महतो, बंगाल मार्डी, रवि माझी, अनंत साहू, संजय हांसदा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post