झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबास सदर के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 झारखंड स्थापना दिवस के  अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबास सदर के प्रांगण में  स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 



Chaibasa ःझारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबास सदर के प्रांगण में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन पश्चिमी सिंहभूम डॉ भारती मिंज द्वारा फीता काट कर किया गया।प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेंब्रम ने सिविल सर्जन को विभिन्न 05 स्टालों का भ्रमण करवाया ।इसके पश्चात सदर अस्पताल के एस0 एन0 सी0 यू0 यूनिट में नवजात शिशु सप्ताह का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ भारती मिंज द्वारा किया गया, नवजात शिशु सप्ताह कार्यक्रम  15 नवंबर से  23 नवंबर तक चलाया जाएगा।सिविल सर्जन डॉ भारती मिंज तथा डॉ  शिव चरण हसदा ( अस्पताल सुप्रिटेंडेंट ) द्वारा कुल ग्यारह नवजात शिशु को कम्बल और बच्चों का पोशाक सह कीट प्रदान किया गया, सिविल सर्जन ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक आने वाले सभी नवजात शिशुओं को भी उक्त सामग्री और कीट उपलब्ध कराई जाएगी।



उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत सभी ग्रामों में संबंधित सहिया , स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मलेरिया खोज अभियान हेतु घर घर भ्रमण कर सभी ज्वर पीड़ित लोगों, संभावित लोगों तथा गर्भवतीं महिलाओं का पारा चेक एवं स्लाइड द्वारा जांच और धनात्मक रोगियों का उपचार सुनिश्चित की जाएगी तथा जन समुदाय के बीच इन संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम हेतु पी0 आर 0 सदस्यों 0, जल सहिया, सेविका, सेतु दीदी आदि के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित हेतु अपील किया।

स्वास्थ्य शिविर में मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ, एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर ,नेत्र जांच, टीकाकरण, दंत जांच, एच0आई0 वी0, पोषण संबंधी परामर्श सेवा आदि।उक्त स्वास्थ्य शिविर में कुल 196 लोगों की जांच की गई। 6 लोगों के एच0 आई 0 भी0 जांच की गई, सभी निगेटिव पाए गए, 12 ज्वर पीड़ित लोगों की मलेरिया जांच की गई ,सभी निगेटिव पाए गए।शेष लाभुकों को लक्षण के आधार पर उपचार किया गया।इस अवसर पर डॉ शिव चरण दासदा, डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, डॉ आलोक रंजन, डॉ सुजाता महतो, जरंजन सिंहा, आशीष कुमार,अहसन फारूक, रजनीश पूर्ति, दीपक कुमार, सूचित कुमारी, शीतल मिंज, माधुरी पूर्ति, माधुरी कुमारी आदि अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा लाभुक उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post