झारखंड पान तांती स्वासी कल्याण समिति के सदस्यो ने की रक्त दान
Chaibasa ः सदर अस्पताल स्थित चाईबासा रक्त अधिकोष में रक्त की काफी कमी होने के कारण थैलीसीमिया और इमरजेंसी के मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है।इसके लिए अल्प समय मे झारखंड पान तांती स्वासी कल्याण समिति के सदस्यो ने अपनी सामाजिक भूमिका को निभाते हुए स्थानीय ब्लड बैंक में स्वेच्छा से 10 युनिट रक्तदान किया। जिससे मरीजो की जान बच पाऐ। सभी सदस्यो का कहना है की जब भी रक्त का अभाव होगा झारखंड पान तांती स्वासी कल्याण समिति के सदस्य रक्त दान के लिए हमेशा तैयार रहेगा।इस अवसर पर विजय कुमार दास ( प्रदेश महासचिव ),चन्द्रशेखर दास (प्रदेश कार्यकरणी अध्यक्ष) ,इस्माईल सिंह दास (जिला अध्यक्ष), शंकर पान (जिला सचिव), मोहन केशरी (जिला उपाध्यक्ष), दीपक प्रकाश मुंडा,शशि भूषण पान , रोहन दास, देव कुमार दास, शशि कुमार पान,पंकज केशरी,देवाशीष कुमार केशरी,दीपक प्रकाश मुण्डा,नन्दन दास,रोहित दास,विकाश केशरी,सुखलाल दासव्या, मुन्ना दास,दुर्योधन पान ,रंजीत दास,राहुल दास,विश्वनाथ दास ,कमलेश केशरी,अजय मालुवा, विष्णु कुमार दास शामिल थे।
