ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री सरवन कुमार पर इतना मेहरबान हैं कि विभाग के द्वारा स्थापना समिति ने अभियंता प्रमुख मनोहर प्रसाद को मुख्य अभियंता का प्रभार देने से सबंधित संचिका दो माह से लंबित रखा है क्यों
केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार से बाहर हैं सरवन कुमार एंड कंपनी
पथ निर्माण विभाग में सरवन कुमार की सेवा वापस लेने पर हो रही है विचार
सरवन कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग का भट्ठा बैठा दिया है, ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य ठप है
सरवन कुमार के कार्यशैली से हेमंत सोरेन सरकार की हो रही है बदनामी
santosh verma
Chaibasaः ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री सरवन कुमार पर इतना मेहरबान हैं कि विभाग के द्वारा स्थापना समिति ने अभियन्ता प्रमुख मनोहर प्रसाद को मुख्य अभियन्ता का प्रभार देने से सम्बन्धित संचिका दो माह से लंबित रखा है. शीतकालीन सत्र में विधानसभा सत्र में सरवन कुमार के खिलाफ विपक्षी दल का हल्ला बोल होगा. ग्रामीण कार्य विभाग में भ्रस्टाचार की गोपनीय शिकायत सीएम हाउस में पहुंच रही है,किसी भी समय सरवन कुमार पर गाज गिर सकती है. सीएम हाउस से सरवन कुमार की कार्यकलाप पर निगरानी रखने की चर्चा जोरों पर है. सूत्र राजेश रजक के साथ किन कारणों से सरवन कुमार का खटपट हुआ , जिसके चलते राजेश रजक को हटना पड़ा. वर्तमान समय में कई पद पर कार्यरत हैं सरवन कुमार, ऐसा लगता है कि राज्य में योग्य और सक्षम अभियंताओं की कमी है. सूत्र के अनुसार विभागीय सचिव के श्रीनिवासन को हटाने की मुहिम में माफिया अभियंताओं के शामिल होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. ग्रामीण कार्य विभाग में एक षड्यंत्र कर मुख्य अभियन्ता के पद पर आदिवासी कोटा से ST अभियंताओं की पोस्टिंग नहीं होने दी जाती है.साथ ही यह भी चर्चा है की माननीय उच्च न्यायालय में कल हुए बहस में सरकार को बैक फुट में ला दिया है, सरकारी वकील को सीनियर और जूनियर का जवाब दाखिल करने आदेश दिया गया है.
