Musabani: मुसाबनी में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने किया शुभारंभ


मुसाबनी: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में मुसाबनी के पुराने प्रखंड परिसर में जेंडर रिसोर्स सेंटर, जीआरसी का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम द्वारा फीता काटकर किया गया।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित DAY-NRLM कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में जेंडर मुख्यधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम और महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जेंडर रिसोर्स सेंटर की शुरुआत की जा रही है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला प्रबंधक सामाजिक विकास कुलदीप रजक, प्रदान संस्था से सुलगना, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा सहित कई पदाधिकारी, जेंडर CRP, पारा लीगल तथा विभिन्न ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रामदेव हेंब्रम ने कहा कि जीआरसी ग्रामीण महिलाओं को महिला हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। वहीं जिला प्रबंधक कुलदीप रजक ने इसे पीड़ित और शोषित लोगों तक कानूनी जागरूकता व सहायता पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post