चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सदस्यता अभियान का शुभारंभ
31 फॉर्म के क्रय से सदस्यता अभियान का प्रथम दिवस धमाकेदार
santosh verma
Chaibasaःचाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सत्र 2025-27 हेतु सदस्यता अभियान का आज गांधी टोला स्थित अस्थायी कार्यालय से विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत के साथ ही जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में चाईबासा चैंबर का सदस्य बनने को लेकर उत्साह देखने को मिला और प्रथम ही दिवस 31 व्यवसायियों द्वारा सदस्यता आवेदन पत्र क्रय किए गए, जिसमें 27 पुरुष व्यवसाई एवं 04 महिला व्यवसायियों ने पत्र क्रय किया, जो जिला के व्यापारी समाज का चाईबासा चैंबर के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
प्रथम कार्यसमिति के निर्णयानुसार सदस्यता शुल्क निम्नवत् निर्धारित किए गए हैं—
A) सदस्यता आवेदन पत्र शुल्क – ₹200/-
B) पुरुष सदस्यता शुल्क – ₹11,000/-
C) महिला सदस्यता शुल्क – ₹5,500/-
D) सदस्यता नवीकरण शुल्क (द्विवार्षिक) – ₹2,000/-
सदस्यता अभियान 19 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 5 बजे तक चलाया जाएगा, जिसमें इच्छुक व्यवसायी गांधी टोला स्थित चैंबर कार्यालय से सदस्यता आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
नवीन सदस्यता अभियान के सफल संचालन हेतु पूर्व अध्यक्ष सह विशेष आमंत्रित सदस्य एफ.जे.सी.सी.आई. श्री नितिन प्रकाश जी को प्रभारी तथा निवर्तमान अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल जी को सह-प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।
जिले के सर्वोच्च एवं विश्वसनीय व्यावसायिक संगठन चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिले के सभी व्यवसायी बंधुओं से आग्रह करता है कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनकर संगठन को और सशक्त एवं मजबूत बनाएं।
