21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले के 217 पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" को लेकर लगेगा शिविर
उपायुक्त चंदन कुमार नें कार्यक्रम का सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
santosh verma
Chaibasa ःआगामी 21 नवंबर 2025 से झारखंड राज्य में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 दिसंबर 2025 तक "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला में भी 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक सभी 217 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्तr चंदन कुमार के द्वारा पंचायत स्तर पर "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम लोगों की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगों को "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित करें। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।
"आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के तदर्थ उपायुक्त के द्वारा पंचायत स्तर पर सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को शिविर आयोजन के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जिले के शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने एवं योजनाओं से जुड़ी जानकारी से अवगत कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत पंचायत/ग्राम स्तर पर शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं से नए लाभुकों को लाभान्वित करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त के द्वारा जिला वासियों से पंचायत वार निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचकर जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु शिविर में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक या पहचान पत्र से संबंधित दस्तावेज लेकर आयें, ताकि प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके। उन्होंने "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन अपने-अपने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया है।
