चाईबासा चेम्बर को दोहरी खुशी, नितिन प्रकाश का किया अभिनंदन

 चाईबासा चेम्बर को दोहरी खुशी, नितिन प्रकाश का किया अभिनंदन

नितिन प्रकाश को पुनः जिला एथलेटिक्स असोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में प्रतिनीधिमंडल ने पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ा कर भेंट किया अभिनंदन

santosh verma

Chaibasa ःचाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में प्रतिनीधिमंडल ने नितिन प्रकाश को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन साथ ही शॉल ओढा कर किया आदरवर्धन.विदित हो नितिन प्रकाश को पुनः जिला एथलेटिक्स असोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है उनका चुनाव सत्र 2025-29 के लिए किया गया है ज्ञात हो इसके पूर्व में भी श्री प्रकाश अध्यक्ष पद पर आसीन थे तथा अपने नेतृत्व में जिले के खिलाड़ियों के चौमुखी विकास हेतु सदा प्रयत्नशील रहें । विगत चार वर्षों से प्रत्येक वर्ष उनके सानिध्य में जिला ओलोम्पिक असोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तर ,राज्य स्तर, राष्ट्र स्तर तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले साथ ही विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाता है । दोहरी ख़ुशी की बात यह की श्री नितिन प्रकाश को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप के मनोनयन किया है । विदित हो नितिन प्रकाश लगातार 3 सत्रों  तक झारखंड राज्य के व्यवसाइयों की सर्वोच्च संस्था  एफ०जे०सी०सी०आई में क्षेत्रिय उपाध्यक्ष कोल्हान के रूप में अपना योगदान दे चुके है । निर्बाध रूप से 3 सत्रों में पूरे कोल्हान में व्यवसायिक हित मे अनेकों कार्य भी किये उनके व्यवसायी के प्रति सच्ची निष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली व सफल कार्यकाल उपरांत फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पुनः उनका मनोनयन चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के लिए गौरव की बात है । विदित हो कालांतर में नितिन प्रकाश के नेतृत्व में चाईबासा चेंबर ने उल्लेखनीय कार्य किये है । सभी उपस्थिति सदस्यों क्रमशः उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री सयुंक्त सचिव गोविंद खैतान विवेक सिन्हा उपसमिति संयोजक नितिन अग्रवाल एवं आदित्य विक्रम सारदा ने नितिन प्रकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में  मनोनयन हेतु हृदय से शुभकामनये एवं बधाई प्रेषित की

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post