गम्हरिया में स्कूटी और टेंपो की टक्कर, स्कूटी सवार घायल


गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालडीह मोड़ के पास सोमवार को एक स्कूटी और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी सालडीह मोड़ के पास टेंपो के किनारे से स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार बीच सड़क पर गिर गया और उसे आंख और हाथ में हल्की चोटें आईं।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद टेंपो चालक और स्कूटी सवार आपस में बहस करने लगे और स्कूटी सड़क के बीचों-बीच पड़ी रही, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में दोनों गम्हरिया के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने चले गए, लेकिन स्कूटी को सड़क पर ही छोड़ गए। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना के सब इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और स्कूटी को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post