भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर श्रद्धा व सम्मान का माहौल, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक जगन्नाथपुर सोनाराम सिंकु
झारखण्ड को अलग राज्य बनाने का सपना देखा था, उस समय कितने कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और आंदोलन के दौरान हमें जेल तक जाना पड़ा, तब जाकर झारखण्ड अलग हुआः विधायक सोनाराम सिंकु
santosh verma
Chaibasa ःजगन्नाथपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज सह अस्पताल परिसर में किसान विकास समिति, साननंदा द्वारा आयोजित धरती आबा भगवन बिरसा मुंडा जयंती सह झारखण्ड राज्य के 25वीं स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू भाग लिये। साथ में जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत प्रधान समिल्लित हुए।
किसान विकास समिति के अध्यक्ष रंजीत गागराई के नेतृत्व में माननीय विधायक सोनाराम सिंकु का पारंपरिक ढोल- नगाड़ा बजाकर कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।
विधायक श्री सिंकु के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पूजा अर्चना करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व नमन किया गया। इसके पश्चात झारखण्ड आंदोलनकारियों को समर्पित किसान विकास समिति, साननंदा के परिसर मे बने झारखण्ड आंदोलनकरी पार्क का निरीक्षण किया, पार्क में स्थित पत्थर में लिखे अनुमंडल एवं आस पास के आंदोलनकारियों साथियों के नामों को देखकर विधायक ने आंदोलन के उन दिनों को याद कर कहा कि हम सभी ने झारखण्ड को अलग राज्य बनाने का सपना देखा था, उस समय कितने कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और आंदोलन के दौरान हमें जेल तक जाना पड़ा, तब जाकर झारखण्ड अलग हुआ।
कार्यक्रम के दौरान किसान विकास समिति, साननंदा के सलाहकार सह ग्रामीण मुंडा स्व: कानुराम लागुरी का श्रद्धांजलि सभा में उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। साथ ही 2 मिनट का मौन रखा गया। उनके योगदान को भी याद किया गया। स्व: लागुरी जी गाँव में मुंडा का कार्य के साथ साथ मार्गदर्शक भी थे।
मौके पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, अफताब आलम, मकरध्वज सरदार, सोमनाथ सिंकु, रंजन गोप, मथुरा लागुरी, मंजीत लागुरी, अजीत गागराई, सुशील लागुरी, विनीत कुमार लागुरी, सुदर्शन लागुरी, रमेश लागुरी, विशाल गोप, जग्गू केराई, बिशु केराई, किंगशन सिंकु, सनातन सिंकु, हरीश चन्द्र पान, सरफराज आलम, बबलु गोप, रंजीत गागराई, रोशन पान, संतोष मुंडा, मंगल सिंह लागुरी, मनोबोध लोहार , शमशाद आलम, जगदीश हेस्सा, गुरा सिंकु, मोटू गगराई, मनोज सिंकु, मनोबोध लोहार, महेंद्र तांती, आदि कांग्रेसी जन मौजूद रहे।



