बड़ा हादसा: चालियामा स्थित रुंगटा प्लांट के 5 नंबर गेट के बाहर मुख्य सड़क पर आयरन ओर (लौह अयस्क) से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौत,पांच घायल

 बड़ा हादसा:चालियामा स्थित रुंगटा प्लांट के 5 नंबर गेट के बाहर मुख्य सड़क पर आयरन ओर (लौह अयस्क) से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलटा, दो की मौत,पांच घायल



राहत कार्य में स्थानिय पुलिस जुटी, यातायात बाधित

santosh verma

Chaibasa ःकोलहान प्रमंडल के सरायकेला जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुजू के समीप में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा स्थित रुंगटा प्लांट के 5 नंबर गेट के बाहर मुख्य सड़क पर आयरन ओर (लौह अयस्क) से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ई-रिक्शा में बैठे कई लोग डंपर के नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं। घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया है।


आशंका जताई जा रही है कि डंपर के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं, इसलिए बचाव अभियान जारी है। मृतकों में ई-रिक्शा चालक भी शामिल होने की आशंका है। हादसे के बाद चाईबासा–हाता रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रुंगटा प्लांट के प्रवेश मार्ग पर सड़क लंबे समय से उबड़-खाबड़ बनी हुई है, जिसकी वजह से डंपर असंतुलित होकर पलट सकता है। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि रुंगटा प्लांट के पास इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ी हुई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो की चाईबासा सदर अस्पताल में दो घायलो को लाया गया है. 

घायलो में  मुफस्सिल थाना के सिंदरी  मटकमदीरी गांव निवासी 25 वर्षीय  नंदी  जोंकों और टोटो चालक राजनगर के जलडीहा गांव निवासी जसमीत सुरीन शामिल है। दोनों घायलो  को घटना स्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।



Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post