सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ फोर्ज में 38 वर्षीय मजदूर प्रेमचंद गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन से जारी गेट जाम प्रदर्शन गुरुवार को समाप्त हो गया।
कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच लिखित समझौता नामा तैयार किया गया, जिसमें मृतक की माता श्रीमती तुलसी देवी को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 50,000 रुपये नकद दिए गए। इसके अलावा कुल 5 लाख रुपये का मुआवजा PDC चेक के रूप में देने पर सहमति बनी है। राशि छह किस्तों में दी जाएगी हर महीने 83,333 रुपये के चेक, जिनके नंबर और तिथियाँ समझौते में दर्ज की गई हैं।
इससे भी पढ़े: Saraikela-adityapur-industrial-issue: सिद्धार्थ फोर्ज में मजदूर की रहस्यमयी मौत पर परिजनों ने किया गेट जाम
समझौते पर मृतक के परिजन, झामुमो जिला अध्यक्ष युगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, अन्य पार्टी पदाधिकारी, कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि पंकज शर्मा, संदीप मिश्रा, संतोष सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी पक्षों ने इसे अंतिम और पूर्ण निपटान माना है, जिसके बाद गेट जाम समाप्त कर दिया गया।


