Saraikela/kandra: बीते कई महीनों से मजदूरी का बकाया नहीं मिलने पर मजदूर पहुंचे थाना


कांड्रा/कामदेव कुमार: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र से मजदूरों की परेशानियों का मामला सामने आया है। बीते कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने से नाराज़ मजदूरों ने थाने का रुख किया।


मामला कांड्रा के पिंडराबेड़ा स्थित श्री गणेश ब्रिक्स प्लांट का है, जहाँ फ्लाई ऐश ब्रिक्स का निर्माण किया जाता है। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट के मालिक प्रमोद कुमार ने उनसे लंबे समय तक काम करवाया, लेकिन अब तक मजदूरी का पैसा नहीं दिया।



जब मजदूर अपने हक की मजदूरी मांगने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया जाता हैं। जिसके बाद मजदूरों ने कांड्रा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।


जानकारी देते हुए एक मजदूर अशोक महाली ने बताया कि हम लोग कई महीनों से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला। जब मांगने जाते हैं तो धमकाया जाता है।


शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने कंपनी प्रबंधन प्रमोद कुमार को बुलाया और मजदूरों के बकाया भुगतान के लिए अगले शनिवार तक का समय निर्धारित किया है।


फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की सलाह दी है। यदि तय समय सीमा में मजदूरी का भुगतान नहीं होता, तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post