विधायक सोनाराम सिंकु के सहयोग से वैतरणी पुल का हुआ मरम्मत कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर किया पुल की मरम्मती
समस्याओं का समाधान करना ही पहली प्राथमिकताः सोनाराम सिंकु
विदित हो कि वैतरणी पुल लंबे समय से जर्जर हो गया था।पुल पर बड़े बड़े गढ़े हो गए थे।लोगों को पुल पर चलना दूभर हो गया था।अक्सर बाइक सवार गिर पड़ते थे।छोटे वाहन गढ़ों में फंस जाते थे।जैसे पुल की स्थिति से विधायक सोना राम सिंकु अवगत हुए।उन्होंने त्वरित करवाई करते हुए पुल की मरम्मती को लेकर विधान सभा शून्य काल में मामले को उठाया और पुल मरम्मती /निर्माण की मांग की।इसके बाद विभाग और जिला प्रशाशन को भी जल्द निर्माण करने को कहा।
पर धरातल में प्रक्रिया शुरू होने में विलंब होने के कारण विधायक ने अपने स्तर से पुल की मरम्मती कर चलने योग्य बनाने का पहल किया।विधायक के दिशा निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर पुल की मरम्मत की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कु दोराई बरु,मुजाहिद हुसैन, मो इकबाल,मकरध्वज सरदार,,मो राजू,मंजर आलम,मो फिरोज आदि ने श्रमदान किया।संवेदक मिनाज अख्तर उर्फ राजू का योगदान भी सराहनिय रहा
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराई बरु ने कहा विधायक सोना राम सिंकु पुल को लेकर काफी गंभीर है।विस में पुल निर्माण की मांग उठाने के बाद पुल निर्माण के लिए प्रयासरत है।पुल निर्माण कार्य प्रक्रिया में है। इधर जनता को आवागमन में दिक्कत हो रही थी।पूजा आदि का समय चल रहा है।लोगो को परेशानी न हो इसके लिए विधायक श्री सिंकु के सहयोग और दिशा निर्देश से हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता श्रमदान कर पुल मरम्मत करा रहे हैं।





