गुवा स्थित स्टेशन कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर मां काली की पूजा धूमधाम से संपन्न

 गुवा स्थित स्टेशन कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर मां काली की पूजा धूमधाम से संपन्न



santosh verma

Chaibasa ः दीपावली के शुभ अवसर पर गुवा स्थित स्टेशन कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर मां काली की पूजा-अर्चना धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। सोमवार की रात 12 बजे तक चली पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गुवा स्टेशन परिसर में मां काली की विशाल प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सुबह से उपवास रखकर मां काली से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा स्थल पर करीब तीन हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के बाद पारंपरिक रूप से बकरे की बलि दी गई। 



गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में भी मां काली की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। पूरे क्षेत्र में दीपों और रोशनी की चमक से भक्तिमय वातावरण बना रहा। वहीं दीपावली पर्व पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और घरों को दीपों से सजाया। गुवा प्रशासन द्वारा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जगह-जगह गश्त की गई। जुआ खेलने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष निगरानी रखी। मंगवार को स्टेशन कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर परिसर में भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्थानीय मान्यता है कि मां काली से श्रद्धापूर्वक मांगी गई हर मन्नत यहां अवश्य पूरी होती है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post