सरायकेला: सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक ने आपके कार्यालय साभागर कक्ष में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ चार वर्ष से अधिक पुराने लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी एवं अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक-एक मामले की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन कांडों का निष्पादन अब तक लंबित है, उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में तेजी लाना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराध नियंत्रण में सख्ती बरती जा सके।
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधान कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर भी बल दिया। सरायकेला-खरसावाँ पुलिस प्रशासन अब पुराने मामलों को शीघ्र सुलझाने की दिशा में गंभीरता से कदम बढ़ा रहा है।


