गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक ने आज गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों की गहनता से जांच की और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही वारंटियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाने पर जोर दिया।
उन्होंने बैंक और एटीएम पर विशेष निगरानी रखने, अड्डाबाजी व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने का भी आदेश दिया।
इसके अलावा आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।



