Saraikela: सरायकेला में उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास और रोजगार सृजन पर समीक्षा बैठक आयोजित


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, रोजगार सृजन और औद्योगिक समन्वय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


यह बैठक समाहरणालय सभागार में हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्थानीय युवाओं को औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षण संस्थान समयबद्ध तरीके से प्रशिक्षण सत्र पूर्ण करें और विस्तृत एक्शन प्लान जिला कार्यालय को सौंपें।


बैठक के दौरान उपायुक्त ने ऐसे प्रशिक्षित युवाओं की पहचान करने का निर्देश भी दिया जो अब तक रोजगार से नहीं जुड़े हैं, ताकि उन्हें उनकी रुचि के अनुसार सरकारी योजनाओं या स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने RSETI के माध्यम से मोबाइल रिपेयरिंग, सोलर इंस्टॉलेशन, सीसीटीवी और ड्रोन तकनीक जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने पर जोर दिया।


बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्लास मार्ट के संचालन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्लास मार्ट के संचालन की जिम्मेदारी योग्य स्वयं सहायता समूहों को दी जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण महिलाओं को आय का स्रोत प्राप्त हो।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post