गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा खेरवाल सावंता समिति सारना उमूल परिसर में कंप्यूटर एंड इंग्लिश लर्निंग संस्थान का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डीडीसी रीना हांसदा ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया और कहा कि आईटी और स्पोकन इंग्लिश की जानकारी बच्चों को जॉब ओरिएंटेड बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
संस्थान के द्वारा मात्र पाँच सौ रुपए में उच्च स्तरीय कंप्यूटर और इंग्लिश शिक्षा उपलब्ध कराएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। संस्था के सचिव भोमरा माझी ने टाटा स्टील फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल जिले के छात्रों के लिए एक नई शिक्षा क्रांति साबित होगी।
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और खेरवाल सावंता समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




