गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सालमपाथर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भव्य रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया।
मारांग पेड़ा देश परगाना बाबा मानोतान् फकीर मोहन टुडू के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में सुबह 8:30 बजे से ही बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य स्तंभ राजेश माडी, जिन्होंने यह उपलब्धि 78वीं बार रक्तदान कर हासिल की, और सीताराम हेम्बाम, जिन्होंने 35वीं बार रक्तदान किया, समाज में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
इस अवसर पर बोड़ पीड़ परगाना बाबा मानीतान् राजेश टुडू विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन आदिम जुग्न जुमिद गाँवता, गम्हरिया की ओर से किया गया, जिसमें नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर और Jamshedpur Blood Centre ने सहयोग दिया।
मुख्य आयोजक राजेश माडी ने बताया कि यह शिविर तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है और इस बार 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। हर बार अधिक से अधिक लोग आगे आएं, यही हमारी अपील है। समाज सेवा की इस भावना के साथ गम्हरिया में आयोजित रक्तदान महादान शिविर ने मानवता की मिसाल पेश की।






