santosh verma
चाईबासा: पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, पश्चिम सिंहभूम द्वारा 9 अक्टूबर, 2025 को तांतनगर प्रखंड के तीन ग्राम संगठनों - चितिमिट्टी ग्राम संगठन, कोकचो ग्राम संगठन और इलिगारा ग्राम संगठन में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों का क्षेत्र भ्रमण आयोजित किया गया।
क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य यह था कि ग्रामीण क्षेत्र में अग्रसर छोटे छोटे महिला उद्यमी सदस्यों को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार आजीविका के लिए व्यक्तिगत ऋण के रूप में बैंक से वित्तीय सहायता प्रदान कराना एवं समूह और बैंक के बीच समन्वय बढ़ाना।
कार्यक्रम की शुरुआत मे सभी बैंकर्स का बिरिफिंक मींटिग किया गया, जिसमे इस कार्यक्रम का उदेश्य और प्रखंङ विवरण के बारे मे बताया गया। इसके बाद बैंकर्स को ग्राम संगठन ले जाया गया, सबका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया, उसके बाद ग्राम संगठन के दीदियों द्वारा स्वागत गान और नियमित प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम के दौरान वित्त सखी के द्वारा उद्यमी की चयन, दस्तावेज तैयार, व्यक्तिगत ऋण का रीपेमेंट आदि विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया, बैंक सखी के द्वारा CBRM पर जानकारी दिया गया। उपस्थित बैंकर्स और ग्राम संगठन के सदस्यों के बीच सवाल-जवाब का सत्र हुआ, जिसमें विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए।
इसके बाद, उद्यमी दीदी जिनका व्यक्तिगत ऋण के माध्यम से व्यवसाय चल रहा है, उनका दुकान निरीक्षण किया गया और उनके व्यवसाय के लाभ-हानि की जानकारी ली गई। सभी बैंकर्स ने व्यक्तिगत ऋण के लिए सकारात्मक सहयोग देने का वादा किया। अंत मे सभी प्रतिभागी ने अपने अनुभव के बारे बताया और समूह की सदस्यों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भेंट के तौर पर दिया गया।
इस मौके पर पलाश (JSLPS) से जिला के जिला प्रबंधक - FI, EP, SM-IB, SD; तांतनगर प्रखंड के समस्त कर्मचारी; अन्य प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और BPO-EP; Sa-Dhan के जिला अधिकारी, बैंक की तरफ से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक और एस बी आई के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।



