भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव से संवेदक की परेशानी बढ़ी
भवन प्रमंडल और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की चालू स्वास्थ्य योजनाओं का भुगतान अब रांची से किया जाएगा
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया को जिला से हटा कर राज्य स्तर पर करने से जिला परिषद की स्वास्थ्य योजना में कोई असर नहीं पड़ेगा
चाईबासा/Santosh Verma: झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य योजनाओं के आवंटन के लिए civil surgen को निकासी एवं व्यंन पदाधिकारी से हटाते हुए राज्य के निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, नामकुम को अधिकृत कर दिया है. इस सम्बन्ध की जानकारी तत्कालीन एवं निलंबित civil surgen सुशांत मांझी ने भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, चाईबासा के द्वारा राशि की मांग किए जाने के आलोक में पत्र प्रेषित किया है. अब यह स्पष्ट हो गया है कि भुगतान की प्रकिया लंबा हो चुका है.जिला के एजेंसियाँ अब संवेदक का भुगतान रांची से कराने के लिए अधियाचना करेंगे. इस बदलाव से अधूरे योजना का समय पर पूरा किया जाना एक चुनौती जैसा है. इस बदलाव से जिला परिषद अछूता है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल और भवन प्रमंडल की योजनाओं की चालू योजना प्रभावित होगी.
