Chaibasa: स्वास्थ्य सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीः स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी नें किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरिक्षण


स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी के नगर आगमन पर उपायुक्त चंदन कुमार व एसपी अमित रेनू नें पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया उनका स्वागत

santosh verma

Chaibasa ःझारखंड राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ.इरफान अंसारी का निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन हुआ, जहां चाईबासा परिसदन में जिला उपायुक्त  चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  अमित रेनू के द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री डॉ.अंसारी के द्वारा सदर अस्पताल-चाईबासा पहुंचकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा सर्वप्रथम सदर अस्पताल परिसर स्थित रक्त अधिकोष केंद्र का जायजा लिया गया, साथ ही उनके द्वारा केंद्र में संपादित रक्त जांच प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा जिले के उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तरोत्तर सुधार हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश भी दिया गया।


इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 24 जिलों में संचालित रक्त अधिकोष केंद्र का जांच करने का निर्देश दिया गया है और विशेष टीम का गठन कर चाईबासा से ही इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल चाईबासा का निरीक्षण के क्रम में विभिन्न वार्ड सहित कैंटीन, दवा वितरण केंद्र, निबंधन काउंटर आदि का भी गहन अवलोकन किया गया है। इस दौरान सदर अस्पताल के ओपीडी विभाग में उपस्थित विभिन्न मरीजों से भी स्वास्थ्य सुविधा से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार काफी गंभीर है और इसके लिए नित्य नए निर्णय भी लिए जा रहे हैं। अभी वर्तमान में नए एंबुलेंस खरीदने का भी कार्य किया जा रहा है।


उक्त निरीक्षण के दौरान जिले की सिविल सर्जन डॉ भारती मिंज, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.शिवचरण हांसदा, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष सहित चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post