Chaibasa: उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के संयुक्त अध्यक्षता में नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर(NCORD) की हुई बैठक


उपायुक्त के द्वारा अवैध मादक पदार्थों का भक्षण, उत्पादन, भंडारण, परिवहन सहित अन्य गतिविधियों पर पूर्णत रोक लगाने का दिया गया निर्देश 

santosh verma

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के संयुक्त अध्यक्षता में नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर(NCORD) की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में अपर उपायुक्त, सदर चाईबासा/पोड़ाहाट-चक्रधरपुर/जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी, उपसमाहर्ता प्रभारी सामान्य शाखा, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संलग्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन का अवलोकन, साथ ही मादक पदार्थ की खेती के लिए उपयोग की जा रही भूमि जैसे- वन क्षेत्र, रैयत, गैर मजरूआ आदि को चिन्हित कर वहां मौजूद मादक पदार्थ की फसल को विनष्ट करने हेतु कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन का बिंदु वार जायजा लिया गया।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा अवैध मादक पदार्थों का भक्षण, उत्पादन, भंडारण, परिवहन सहित अन्य गतिविधियों पर पूर्णत रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्री कल्टीवेशन अभियान अंतर्गत मादक पदार्थ के उत्पादन को रोकने के लिए स्थानिक मानव संसाधन से समन्वय स्थापित कर संलग्न जमीन पर खेती-बाड़ी, पौधारोपण, बागवानी आदि करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी प्राथमिकता के तौर पर संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा सभी संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को विगत वर्ष में की गई अफीम की अवैध खेती का विनष्टीकरण का प्री कल्टीवेशन का सत्यापन करने, साथ ही सत्यापन के क्रम में जियो टैग फोटो प्रतिवेदन के साथ उपलब्ध कराने एवं विगत वर्ष प्रतिवेदित कांड को त्वरित निष्पादन करने की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा ड्रोन के माध्यम से पूर्व के स्थल पर एवं अन्य नए स्थलों पर अफीम की अवैध खेती पर निगरानी रखने तथा फसलों को प्रारंभिक अवस्था में ही विनष्ट करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीआरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कफ सिरप व डेंड्रफ की बिक्री/उपभोग और केमिकल स्टोर आदि पर निगरानी रखने तथा इस निमित्त विशेष जांच अभियान संचालित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post