Chaibasa: भाजपा नेता चम्पई सोरेन, मधु कोड़ा, श्रीमती गीता कोड़ा, और केंद्रीय परिवहन , जहाजरानी एवं सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का झामुमो ने चाईबासा में शव यात्रा निकालकर पोस्ट ऑफिस चौक में किया पुतला दहन


पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा स्वयं 4000 करोड़ के घोटालेबाज और खनन माफियायों के सरदार रहे हैं आज भी गाड़ी पकड़ने और छोड़ने का खेल खेलकर खनन माफियाओं से कमीशन वसूली का धंधा में लिप्त हैं झामुमो नें लगाया गंभीर आरोप


कहा भाजपा कोल्हान को अशांत कर अपनी खोई हुई राजनीति को चमकाना चाहती है


भाजपा नेताओं को तो सिर्फ अपना राजनीति चमकाना है जिसका खामियाजा आज हमारे लोग भुगत रहे हैंःजिलाध्यक्ष सोना

दुर्घटनाओं के मुद्दे को हथियार बनाकर भाजपा के उपरोक्त नेतागण एक सुनियोजित साजिश रच कर लोगों को माननीय मंत्री दीपक बिरुआ के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार और राज्य सरकार के तेजतर्रार मंत्री दीपक बिरुआ की छवि धूमिल कर उसे घाटशिला उपचुनाव में भंजाया जा सके

santosh verma

चाईबासा: अपना राजनीतिक हित साधने के लिये कोल्हान के भोले भाले आदिवासियों को बरगला कर कोल्हान के शांत माहौल में जहर घोल कर कोल्हान को हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास करने वाले भाजपा नेता चम्पई सोरेन, मधु कोड़ा, श्रीमती गीता कोड़ा, और केंद्रीय परिवहन , जहाजरानी एवं सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का झामुमो ने चाईबासा में शव यात्रा निकालकर पोस्ट ऑफ़िस चौक में उनका पुतला दहन किया। 

इस मौके झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि नो एंट्री और सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को हथियार बनाकर भाजपा के उपरोक्त नेतागण एक सुनियोजित साजिश रच कर लोगों को माननीय मंत्री दीपक बिरुआ के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार और राज्य सरकार के तेजतर्रार मंत्री दीपक बिरुआ की छवि धूमिल कर उसे घाटशिला उपचुनाव में भंजाया जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा स्वयं 4000 करोड़ के घोटालेबाज और खनन माफियायों के सरदार रहे हैं आज भी गाड़ी पकड़ने और छोड़ने का खेल खेलकर खनन माफियाओं से कमीशन वसूली का धंधा में लिप्त हैं। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के उपायुक्त से भेंट वार्ता के दौरान एक सोची समझी रणनीति के तहत मधु कोड़ा ने जानबूझ कर उपायुक्त से उलझने का काम किया ताकि मामला और ज्यादा उलझे और वे उसकी आग में अपना राजनीतिक रोटी सेंकता रहे।

भाजपा कोल्हान को अशांत कर अपनी खोई हुई राजनीति को चमकाना चाहती है। भाजपा नेताओं की गलत नीति के कारण ही हमारे भोले भाले आदिवासी भाई कानून के जाल में फँस गए हैं जो चिंता का विषय है लेकिन भाजपा नेताओं को तो सिर्फ अपना राजनीति चमकाना है जिसका ख़ामियाज़ा आज हमारे लोग भुगत रहे हैं। भाजपा नेताओं के इस कदम और गंदी राजनीति से पूरे कोल्हान में आक्रोश व्याप्त है। आज के कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजनों की उपस्थिति इस बात का सबूत है। 

श्री देवगम ने कहा कि गत दिनों जिस प्रकार से भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से विधि व्यवस्था को भंग किया यह कोल्हान की राजनीति में पहली बार हुआ, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं । कोल्हनवासी उनकी चाल और चरित्र को देख रही है और किसी भी कीमत में भाजपा की साजिश को सफल नहीं होने देंगे । राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री दीपक बिरुआ हमेशा से आदिवासी एवं मूलवासियों के हितों के लिए मुखर और संवेदनशील रहे हैं । झमुमो कोल्हान के आदिवासी एवं मूलवासियों से अपील करता है कि भाजपा के बहकावे में ना आयें और अपवाहों पर ध्यान ना दें।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, दीपक प्रधान, इकबाल अहमद, विश्वनाथ बाड़ा, डोमा मिंज, मनोज लागुरी, निसार हुसैन (डोगर), तहसीन अहमद, सोमनाथ चातर, मंगल तुबिद, नारायण तुबिद, दिनेश तुम्बलिया, सतीश सुंडी, मन्नाराम कुदादा, चंद्र मोहन बिरुवा, बिपिन पूर्ति, विकास गुप्ता, प्रेम गुप्ता, लाला राउत, दिनेश चंद्र महतो, दिलवर हुसैन, गणेश बोदरा, आग्ना कांडुलना, अकबर खान, बंधना उरांव, रीमू बहादुर, गोवर्धन चौरसिया, ताराकांत सीजुई, रघुनाथ तीयू, जवाहर बोईपाई, जारिफ अहमद, मोहम्मद शहीद, मोहम्मद अहकमूल, अहमद हुसैन, सब्बीर अहमद, राहुल तिवारी, हीरालाल कार्जी, तारिक रज़ा, राजू दास, संदेश सरदार, वाशिद अहमद, जगमोहन गोप, तूराम बिरुली, संजय दास, महती हांसदा, राजीव हांसदा, पुलेंद्र महतो, रंजीत गोप, दोफेदार हेसा, अर्जुन बानरा, प्रदीप लागुरी, उदय करवा, बिरसिंह सुंडी, मुन्ना सुंडी, राजाराम गुप्ता, परवेज कैसर, मोनिका बोईपाई, बसंती सुंडी, शीला जामुदा, सुनीता देवगम, रानी बारी, प्रमिला पिंगुवा, जस्मीन, सुखमति बानरा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे। जुलूस घंटा घर से निकलकर आम्रपाली होटल होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक तक गई और पुतला दहन किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post