Chaibasa Accident: सड़क दुर्घटना का कहर जारी है, सड़क दुर्घटना में एक की मौत ग्रामीणों में आक्रोश


चाईबासा: मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जलडीहा गांव के पास मुख्य सड़क पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आशीष लागुरी (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता सुदर्शन लागुरी, ग्राम सर्बिल टोला उटुबसूड, थाना नोवामुंडी निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post