सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने के विरोध में आज को चाईबासा में महा जन आक्रोश रैलीः बुधराम लागुर
santosh verma
Chaibasa : सारंडा को सेंचुरी घोषित करने के विरोध में सामाजिक संगठनों के बैनर तले मंगलवार को समय दिन के 11 बजे, स्थान गांधी मैदान, चाईबासा से आक्रोश रैली निकालकर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को पत्र सौंप कर गीतिलपी स्थित टाटा कॉलेज मोड़ को जाम किया जाएगा। यह जानकारी आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस रैली में जिले के सभी प्रखंडों से आदिवासी मूलवासी अपने पारंपरिक हथियारों से लैश होकर शामिल होंगे। सारंडा जंगल को किसी भी कीमत पर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित नहीं होने दी जाएगी। इस रैली में मुख्य रूप से कोला रक्षा संघ, आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति समेत सैकड़ों सामाजिक संगठन शामिल होंगे।
