Ghatshila By-election: झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने किया नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे समर्थन में


घाटशिला (सुनील कुमार साहु): घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अधिकृत प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया।



निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिन्हें कार्यकर्ता युवा सम्राट के रूप में जानते हैं, स्वयं मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो जनभावनाओं की पार्टी है और राज्य के विकास के लिए समर्पित है।




मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। झामुमो कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ अपने प्रत्याशी का स्वागत किया।


हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता ने हमेशा झामुमो पर भरोसा जताया है, और इस बार भी घाटशिला की जनता विकास और जनसेवा के पक्ष में मतदान करेगी। नामांकन के साथ ही घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post