कहा प्रमंडल क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी
santosh verma
चाईबासा: भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी नेलसम एयोन बागे ने आज 26वे प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम ''कोल्हान'' प्रमंडल चाईबासा के रूप में प्रभार ग्रहण किया । वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के पदाधिकारी हैं। प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम ''कोल्हान'' प्रमंडल चाईबासा नेलसम एयोन बागे ने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

